td

मुंबई। मुंबई पुलिस ने जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल के एक मेडिकल ऑफिसर से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला तकनीक, निजता और डिजिटल डेटा सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर साजिश की की ओर इशारा कर रहा है। शिकायतकर्ता डॉ. प्रकाश पवार जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मामला तब शुरू हुआ जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें संपर्क किया और 15 लाख रुपए की मांग की।

आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि उनके पास डॉक्टर का एक गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया वीडियो है, जिसे वे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों द्वारा दी गई धमकी के अनुसार, वीडियो में डॉ. प्रकाश पवार को एक निजी कैफे में अपने लैपटॉप पर काम करते हुए दिखाया गया है। आरोपियों का दावा है कि उस दौरान डॉक्टर हज यात्रियों के टीकाकरण का संवेदनशील डेटा सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे थे।

ब्लैकमेलर इसी बात का फायदा उठाना चाहते थे कि डॉक्टर एक सार्वजनिक स्थान (कैफे) पर बैठकर आधिकारिक और निजी डेटा के साथ काम कर रहे थे, जिसे वे लापरवाही के रूप में प्रचारित करने की धमकी दे रहे थे। डॉ. पवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जोगेश्वरी पुलिस ने तीन अज्ञात पुरुषों और एक महिला के खिलाफ जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *