मुंबई : अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, वरली यूनिट ने शहर में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 886 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त चरस की कीमत 3 करोड़ 88 लाख 60 हजार आंकी गई है। ANC की टीम को इनफार्मेशन मिली कि जिस शख्स की उनको तलाश है वो टिलकनगर, चेंबूर में छुपकर रह रहा है और वहीं से अपना धंधा चला रहा है।
ट्रैप लगाकर उसे तुरंत हिरासत में लेकर पंचों के सामने तलाशी ली गई। उसके पास से 3 किलो 886 ग्राम वजन का ‘चरस’ मिला, जिसकी कीमत 3,88,60,000/- रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष साळुंखे के नेतृत्व में सपो नि किरण वाघ और पुलिस पथक ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
