fsdf

भायंदर। भायंदर पश्चिम स्थित मोदी पटेल रोड पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे लगे अडानी इलेक्ट्रिसिटी के मीटर बॉक्स में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैलने लगा। घटना के समय प्रभाग में मौजूद स्थानीय नगरसेवक पंकज पांडेय ( दरोगा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग और अडानी इलेक्ट्रिसिटी को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं अडानी इलेक्ट्रिसिटी की टीम ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मीटर बॉक्स में जिस तरह आग लगी थी, यदि समय रहते उसे नियंत्रित नहीं किया जाता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय नागरिकों ने नगरसेवक पंकज पांडेय की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *